फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में टूटा रिकॉर्ड, मोदी के बाउंसर से कांग्रेस बोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। पिछले तीन दशकों में पहली बार भाजपा ने सभी चारों सीटों पर कब्जा किया।
विज्ञापन


इससे पहले राम मंदिर और अटल बिहारी वाजपेयी की सहानुभूति लहर में भी प्रदेश में भाजपा महज तीन सीटों को ही झोली में डाल पाई थी।

मगर इस बार ऐसी लहर चली कि भाजपा और मोदी के बाउंसर के आगे कांग्रेस क्लीन बोल्ड हो गई। कांग्रेस के सभी रणबांकुरों को पछाड़ते हुए आखिरकार रानी को भी एक सिपाही ने मात दे डाली।

मोदी लहर में बढ़ा भाजपा का वोट बैंक

नरेंद्र मोदी की लहर में कांग्रेस को पहली बार भाजपा से जबरदस्त मात खानी पड़ी है। दो साल पहले हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को 43.21 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि भाजपा को महज 38.83 फीसदी वोटों से संतोष करना पड़ा था। इस अवधि में भाजपा ने ऐसा कौन-सा जादू चलाया कि वोट प्रतिशत 38.83 प्रतिशत से बढ़कर सीधे 53.3 प्रतिशत पहुंच गया।

हालांकि, कांग्रेस के वोट प्रतिशत में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन सीट एक भी नहीं मिली।
2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 40.70 फीसदी ही वोट मिले हैं।

2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 49.58 प्रतिशत वोट पाकर तीन सीटों पर कब्जा किया था, लेकिन 2004 में 44.24 फीसदी वोट पाकर महज एक सीट ही भाजपा जीत पाई थी।
विज्ञापन

भाजपा ने कब कितनी सीटें जीती

साल-----------सीट
1989----------- 03
1991----------- 02
1996----------- 00
1998------------03
1999----------- 03
2004----------- 01
2009----------- 03
2014------------04
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें