फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जाखू मंदिर में टेका माथा, ‘चीकू’ को खिलाए चने

Sun, 10 Apr 2022 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूजा-अर्चना कर हनुमान जी की आरती की। थोड़ी देर मंदिर परिसर में टहले और ‘चीकू’ बंदर को चने खिलाकर दुलार किया।
विज्ञापन
जाखू मंदिर में सपत्नीक पूजा करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को रामनवमी पर ऐतिहासिक जाखू मंदिर में माथा टेका। नड्डा व उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा रविवार सुबह 9:30 बजे रोपवे से मंदिर पहुंचे। यहां पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


नड्डा ने मंदिर में ध्वज चढ़ाया। पूजा-अर्चना कर हनुमान जी की आरती की। थोड़ी देर मंदिर परिसर में टहले और ‘चीकू’ बंदर को चने खिलाकर दुलार किया। इसके बाद मंदिर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर वह लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें