फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग: राष्ट्रीय नेताओं की पहली पसंद बनी अटल टनल, नड्डा ने किया दीदार

Mon, 05 Jul 2021 03:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/खराहल

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी बंजार की हसीन वादियों में भ्रमण के बाद दिल्ली लौट चुकी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कुछ दिन पहले अटल टनल का दीदार कर चुके हैं।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। वे मनाली के सासे हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा टनल देखने पहुंचे। टनल के नॉर्थ पोर्टल से लाहौल के सिस्सू पहुंचे जहां मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इसके साथ ही नड्डा अपनी बुआ से भी आशीर्वाद लेंगे। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की अटल टनल की निहारने की अभिलाषा के चलते कुल्लू-मनाली में वीआईपी मूवमेंट बनी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई और नेता अटल टनल देखने के लिए आएंगे। जेपी नड्डा के कुल्लू दौरे पर आने से सियासी पारा भी चढ़ गया है। मंडी संसदीय सीट से उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदारों की हाजिरी भी नड्डा के दरबार में लगेगी। बहरहाल टिकट पाने में कौन कामयाब होता है, यह अभी बाद में पता चलेगा।

अटल टनल रोहतांग को निहारने के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का कुल्लू आने का सिलसिला जारी है। अटल टनल नेताओं की पहली पसंद बन रही है। कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी अटल टनल को निहारने पहुंचे थे। उन्होंने कई योजनाओं की सौगात दी थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी बंजार की हसीन वादियों में भ्रमण के बाद दिल्ली लौट चुकी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कुछ दिन पहले अटल टनल का दीदार कर चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुल्लू, मनाली की वादियों के कायल हैं। नरेंद्र मोदी जब हिमाचल के प्रभारी थे तो कुल्लू के कई रमणीय स्थल उनके मनभावन रहे हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी कुल्लू मनाली की वादियों को काफी पसंद करते थे। स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तो कुल्लू को अपना दूसरा घर कहते थे। उन्होंने प्रीणी में रहते हुए कई दिनों तक प्रकृति को निहारते हुए कविताएं लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें