फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन एक दिवसीय दौरे पर शिमला आएंगे अमित शाह

Fri, 10 Aug 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह 16 अगस्त को शिमला का एक दिवसीय दौरा करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इस आशय की जानकारी दी है। बिलासपुर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा, पार्टी अध्यक्ष के शिमला दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


वे प्रदेश नेतृत्व को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के टिप्स देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सत्ती ने कहा कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष दल जमीनी स्तर पर अपनी स्थिति को भांप चुका है। इसी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ने से तौबा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि असल में वीरभद्र भी जान चुके हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटें भाजपा के खाते में ही जाएंगी। कांग्रेस के पास वर्तमान में कोई दमदार नेता नहीं बचा है। जो थे उन्हें घर बैठा दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी निर्णय लेगी। जब भी बैठक हो, पार्टी कार्यकर्ता से लेकर विधायक का आना अनिवार्य है।
विज्ञापन

 
20 सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्षों पर फैसला जल्द- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्षों पर फैसला अगले डेढ़ महीने में हो जाएगा। सत्ती ने कहा कि अन्य कई तरह के पदों पर नियुक्तियां लोकसभा चुनावों से पहले व बाद में कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें