फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की तैयारियों पर फिरा बरसात का पानी, शाह का दौरा रद्द

Mon, 13 Aug 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे पर पानी फेर दिया है। शाह का 16 अगस्त को हिमाचल का दौरा स्थगित हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि हिमाचल में भारी बारिश होने और जानमाल के भारी नुकसान के कारण पार्टी ने यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बारिश की वजह से भाजपा की तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं। शाह का यह दौरा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अहम माना जा रहा था।
 

Trending Videos
विज्ञापन

मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को राहत कार्योें में जुटने को कहा

उनका शिमला में नागरिक अभिनंदन प्रस्तावित था। पीटरहॉफ शिमला में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाना था। यहीं उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकें लेनी थीं। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शाह ने हिमाचल में घटी दुखद घटनाओं पर गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

शाह ने कहा है कि सभी मंत्री, विधायक और अन्य पार्टी कार्यकर्ता राहत कार्यों में जुट जाएं। सभी नेता और कार्यकर्ता जनता से संपर्क रखें और उनके साथ खड़े रहें। प्रशासन के माध्यम से राहत कार्य करवाने में भी सहयोग दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें