फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP दफ्तर के बाहर हुए हमले में इन 29 नेताओं का था हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर हमले के मामले में सरकार के दो चेयरमैनों तथा मंत्री के बेटे समेत 29 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस ने चार्जशीट में कांग्रेस के 18 और भाजपा के 11 नेताओं, कार्यकर्ताओं को नामजद किया है।
विज्ञापन


युकां के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और एसआईडीसी के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा को चार्जशीट से बाहर कर दिया है। ये दोनों इस मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद थे। जांच में इनकी संलिप्तता नहीं पाई गई। जिला अदालत में इस केस की पहली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश होना होगा।

इसी साल 29 जनवरी को शिमला में भाजपा कार्यालय के बाहर युकां के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रास एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

खोई थी एक आंख

29 जनवरी 2015 को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस ने शिमला के चक्कर में भाजपा कार्यालय तक रैली निकाली थी। इस दौरान भाजपा और युकां कार्यकर्ताओं में बहस के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई।

हाथों में लिए झंडों के डंडे एक-दूसरे पर बरसने शुरू हो गए। इस खूनी संघर्ष से 20 से अधिक कार्यकर्ता चोटिल हुए। भाजपा नेता राजेश शारदा की इस खूनी झड़प में एक आंख की रोशनी चली गई। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

चार्जशीट में कांग्रेस के ये नेता-कार्यकर्ता

धर्मपाल ठाकुर चेयरमैन (आईटीआई), महेंद्र स्तान चेयरमैन (एपीएमसी), रिंपल चौधरी (एनएसयूआई अध्यक्ष), आकाश सैणी (शिमला शहरी युकां अध्यक्ष) अमित कोहली (शिमला ग्रामीण युकां अध्यक्ष) के अलावा सुक्रांत भाटिया, संगीत भरमौरी, विजय कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार, विजेंद्र पाल, भूपेंद्र वर्मा, गौरव कुमार, रणवीर राणा आदि शामिल हैं।

वहीं, भाजपा के प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष सुनील ठाकुर, भाजयुमो के प्रवक्ता करन नंदा, कंवर रणदीप, राजू ठाकुर, अनिल कौंडल, सुशील चौहान, हेमंत कुमार, मोहिंद शर्मा, मदन शर्मा इत्यादि चार्जशीट में नामजद किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें