फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: 'भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल में शनिवार को करेंगे तीन रैलियों को संबोधित'

Fri, 17 May 2024 03:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश में तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चुनावी सक्रियता बढ़ती जा रही है इसी कड़ी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक दिवसीय दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश में तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह सभाएं विशेष रूप से इन स्थानों कांगड़ा में फतेहपुर, चंबा और सोलन के अर्की में होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पहली जनसभा प्रातः 11:00 बजे, स्थान-रैहण फतेहपुर, कांगड़ा, दूसरी जनसभा चंबा में दोपहर 1 बजे होगी और तीसरी सोलन के कुनिहार में दोपहर 3:30 बजे होगी।

विज्ञापन


भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि इन विशाल जनसभाओं को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनके संबोधन से हिमाचल में प्रचार को तेजी मिलेगी और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूस्ट भी होगा। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए एक वातावरण का निर्माण होगा। उन्हांने कहा कि अपने अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता उत्साह के साथ तैयारियां कर रहे है।

भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का नेतृत्व करे इसके लिए हिमाचल की जनता प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को सदैव अपना दूसरा घर माना है और हिमाचल के विकास को प्राथमिकता दी। पीएम मोदी ने 4 करोड़ गरीब परिवारों के लिए घर बनाए। जब तक देश में प्रधानमंत्री मोदी जैसा नेतृत्व है कोई माई का लाल सीएए खत्म नहीं कर सकता ना ही धारा 370 को वापस ला सकता है। कांग्रेस ने देश पर राज किया। हालत ये थी कि देश में 85 प्रतिशत घरों में नल से जल नहीं आता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से सत्ता में आई 14 करोड़ परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाने का काम किया। उन्हांने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत तेजी के साथ आगे बढ़ा है व देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें