फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबित पात्रा ने सीएम पर साधा निशानाः बोले-विक्रमादित्य का विकास कर रहे हैं वीरभद्र

Thu, 26 Oct 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने वीरभद्र और विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने वीरभद्र पर प्रदेश में विक्रमादित्य मॉडल ऑफ डेवलपमेंट लागू करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2012 में वीरभद्र सिंह के डिपेंडेंट रहे विक्रमादित्य की तब की 1.19 करोड़ की संपत्ति पांच साल में बढ़कर 84 करोड़ तक पहुंच गई। वीरभद्र प्रदेश का नहीं बल्कि विक्रमादित्य का विकास करवा रहे हैं। 

पात्रा ने प्रदेश कांग्रेस के टिकट वितरण के जरिये भी वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में सिर्फ पिता- पुत्रों और पुत्रियों को ही टिकट बांटे जा रहे हैं। भाजपा पर परिवारवाद के आरोप पर उन्होंने स्पष्ट किया कि काबिलियत के आधार पर किसी को टिकट या पद मिलना परिवारवाद नहीं है। 
विज्ञापन


आज सोनिया गांधी हट जाएं तो सबको पता है कि कौन उनकी जगह लेगा। भाजपा में खुद अमित शाह भी यह कह चुके हैं कि उनके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा यह तो उन्हें भी नहीं पता। वहीं, दिल्ली वाले बाबा की हरीश रावत की टिप्पणी पर कहा कि दिल्ली में सिर्फ एक ही बाबा हैं। 

रावत ने अपने ही बाबा के खिलाफ बयान देकर खुद की स्थिति खराब कर ली है। कांग्रेस के बागियों को बैठाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भूपिंद्र सिंह हुड्डा के हिमाचल आने पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों वहां पार्टी को चुनाव हरा चुके हैं और अब हिमाचल में भी कांग्रेस को सत्ता से बाहर कराने के लिए पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

विक्रमादित्य पर संबित का ये आरोप

संबित ने विक्रमादित्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वाकामुल्ला फर्म से  84 लाख रुपये का लोन लिया है। 40 लाख रुपये का उनके होटल रिपेयरिंग का बकाया भी चुकाना है।

खास बात यह है कि जब वाकामुला के दिल्ली स्थित होटल में मेंटनेंस का काम निकला तो उसे विक्रमादित्य सिंह की मैपल डेस्टिनेशन फर्म को ही दिया गया था। जाहिर है दोनों फर्मों में खास कनेक्शन है जिसके बारे में विक्रमादित्य को बताना चाहिए। 


भ्रष्टाचार रोकना और प्रदेश का विकास अहम मुद्दा
प्रदेश राजनीति पर उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना ही प्राथमिकता है। वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से प्रदेश पिछड़ गया है। लोगों को रोजगार भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें