करीब दो माह तक मनाली में रहने के बाद भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आते ही मुंबई लौट गए हैं। पिछले माह मनाली से मुंबई जाने के लिए सनी देओल ने कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई जाना रद्द करना पड़ा था। सनी को कोरोना संक्रमण के बावजूद कोई लक्षण न होने के चलते होम आइसोलेशन में रखा गया था।