फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुंबई लौटे सनी देओल

Tue, 29 Dec 2020 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

करीब दो माह तक मनाली में रहने के बाद भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आते ही मुंबई लौट गए हैं। पिछले माह मनाली से मुंबई जाने के लिए सनी देओल ने कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई जाना रद्द करना पड़ा था। सनी को कोरोना संक्रमण के बावजूद कोई लक्षण न होने के चलते होम आइसोलेशन में रखा गया था।

विज्ञापन


सनी ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। वह दिसंबर के पहले हफ्ते में मुंबई जाने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते यहीं रुकना पड़ा। बीएमओ नग्गर रंजीत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सनी देओल के मनाली के समीप दशाल गांव में उनके घर जाकर दोबारा कोराना टेस्ट किया था। इसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें