फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मनमोहन थे कठपुतली, पीएम मोदी खुद लेते हैं फैसले'

Wed, 27 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भाजपा विधायकों ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी से निर्देशित होकर काम नहीं करते हैं और खुद बड़े फैसले लेते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर, राजीव सहजल और बीके चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। भाजपा विधायकों ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी से निर्देशित होकर काम नहीं करते हैं और खुद बड़े फैसले लेते हैं।
विज्ञापन


बल्कि यह मनमोहन सिंह थे जो सोनिया और राहुल गांधी के हाथों की कठपुतली बनकर कार्य करते थे। भाजपा नेतृत्व मजबूर नहीं बल्कि एक मजबूत है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे यह बताएं कि कांग्रेस नेतृत्व की आज क्या मजबूरी है कि वह एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री को ढो रहे हैं ?

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अदालती चक्करों में लगातार दिल्ली की दौड़ रहे हैं और उनके मंत्री उनके ठहरने के इंतजार में और स्वयं मुख्यमंत्री बनने की फिराक में दिल्ली में डेरा जमाए रहते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रष्ट होने और कांग्रेस पार्टी की ओर से भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का परिणाम यह हो रहा है कि प्रदेश में भ्रष्ट संस्कृति धीरे-2 अपनी जड़ें जमाती जा रही है।
विज्ञापन


कभी ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध हिमाचल में मुख्यमंत्री की देखादेखी में अधिकारियों और अन्य नेताओं ने भी भ्रष्ट तरीकों से धन कमाना शुरू कर दिया है। इसका ज्वलंत उदाहरण प्रदेश की सैकड़ों पंचायतों की ओर से शौचमुक्त पंचायत पुरस्कार प्राप्त करने के लिए और उससे जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया फ र्जीवाड़ा है।

उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जनहित की एक भी योजना शुरू नहीं की है। इसके विपरीत केंद्र की योजनाओं को भी धरातल पर केवल इसलिए पहुंचने नहीं दिया जा रहा है कि इसका श्रेय कहीं भाजपा को न मिल जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें