फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक दल की बैठक में मंत्रियों-विधायकों को दी ये सलाह

Tue, 06 Mar 2018 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक दल की शिमला में हुई बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष को घेरने की रणनीति पर मंथन हुआ।बजट सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों को सत्र के दौरान विपक्ष को घेरने के लिए पूरी तैयारी से आने को कहा गया है। 

विज्ञापन


देर शाम हुई बैठक  में नेता सदन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संभावित मुद्दों पर चर्चा की, जिन्हें विपक्ष सदन में उठा सकता है। मंत्रियों को प्रश्नकाल के दौरान पूरे तथ्यों के साथ आने को कहा गया है। बैठक में यह भी तय हुआ कि बजट सत्र के दौरान किस विधायक की क्या जिम्मेदारी रहेगी। 

बजट पेश करने से पहले 8 मार्च को विधायक दल दोबारा जुट सकता है। होटल पीटरहॉफ में एक घंटा देरी से शुरू हुई विधायक दल की बैठक में विपक्ष के नेता को नेता प्रतिपक्ष के दर्जे पर फिलहाल कोई सहमति बनती नहीं दिखी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बैठक में इस मसलों पर हुई चर्चा

विपक्ष के तारांकित प्रश्नों में उठाए जाने वाले संभावित अनुपूरक सवालों को लेकर भी विधायकों को तैयार होकर आने के लिए कहा गया है। सरकार किन विधेयकों को इस दौरान सदन में लेकर आएगी, इसको लेकर भी चर्चा हुई। 

विपक्ष के राजस्व की धारा 118, राजनीतिक से प्रेरित आपराधिक मामलों की वापसी, पुरानी सरकार के पलटे निर्णयों को मुद्दा बनाने की स्थिति में सत्ता पक्ष ने अपनी रणनीति तैयार की है। सरकार के दो माह में किये उल्लेखनीय कार्यों और सौ दिन के एजेंडे को लेकर हर विधायक को अपडेट होकर आने को कहा गया है। 

इसके अलावा नौ मार्च को पेश होने वाले बजट से पहले विधायकों से एक बार फिर बैठक होगी। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने पहली बार चुन कर आए विधायकों को सत्र के दौरान समय से आने और चर्चा में भाग लेने के साथ मौजूदगी बनाए रखने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें