मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य को अगर मुख्यमंत्री पर कोई भी आरोप लगाना है तो तथ्यों के साथ लगाएं। सरकार उसका तथ्यों के साथ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने एक साल तक एक्साइज पॉलिसी न बनाकर 275 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हिमाचल को करवाया था।
मुकेश अग्निहोत्री प्रधानमंत्री की धर्मशाला में प्रस्तावित रैली को लेकर तथ्यों से परे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार 27 दिसंबर को धर्मशाला में जश्न नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ संवाद करने जा रही है।
केंद्रीय विवि परिसर के निर्माण के प्रश्न के जवाब में पठानिया ने कहा कि इस संबंध में 99 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। राजस्व के दस्तावेज बनने में देरी हुई है। 10 से 15 दिन के भीतर सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।
फोरलेन निर्माण के कागजात पूरे हो गए हैं। मुआवजे को लेकर औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। मोदी और जयराम सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के मुकाबले दालों, चीनी के रेट करीब 30 फीसदी कम हुए हैं।