फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक बोले, हिमाचल में सबसे निकम्मी कांग्रेस सरकार

Sun, 10 Jul 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं विधायक राजीव बिंदल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार आज तक की सरकारों में से सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सरकार को बेहतरीन कार्य करने वाली सरकार बताया है।
विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने जनहित में कई योजनाएं चलाईं। 2008 से स्वास्थ्य विभाग के पास 262 एंबुलेंस थीं। 25 दिसंबर 2010 को अटल स्वास्थ्य सेवा शुरू की, 108 एंबुलेंस लगाई गई। आज 7 लाख 50 हजार मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन

ये भी कहा

भाजपा विधायक राजीव बिंदल - फोटो : फाइल फोटो
इसके साथ ही बेटी है अनमोल योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एनीमिया मुक्त हिमाचल योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना हिमाचल प्रदेश में पहली बार धूमल सरकार में शुरू की गई। मेडिकल कॉलेज शिमला में एमबीबीएस की सीटें 65 से बढ़ाकर 100 की गईं।

टांडा मेडिकल कॉलेज में इन सीटों को 50 से 100 किया गया। शिमला मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिस्ट आदि महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की। कांग्रेस सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में कुछ नहीं किया। सरकार ने सिर्फ पीएचसी सेंटर खोलने का काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें