फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: भाजपा विधायक के चालक का ऑडियो वायरल, घर बैठकर परीक्षा देने की बात

Wed, 07 Sep 2022 12:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

बिजली बोर्ड में चार सितंबर को हुई चालक भर्ती की परीक्षा को लेकर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। दो लोगों में बातचीत का यह ऑडियो करीब दो मिनट का है।
विज्ञापन
विधायक के चालक का ऑडियो वायरल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में चार सितंबर को हुई चालक भर्ती की परीक्षा को लेकर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। दो लोगों में बातचीत का यह ऑडियो करीब दो मिनट का है। इनमें से सुंदरनगर से भाजपा विधायक राकेश जम्वाल का चालक बताया जा रहा है। वह चालक की भर्ती की परीक्षा घर से ही बैठकर देने की बात कह रहा है। ऑडियो में चालक भर्ती परीक्षा घर से देने की बात कहता हुआ व्यक्ति बातचीत में दूसरे पर कटाक्ष कर रहा है। ऑडियो में अपने चालक का नाम उछलने पर विधायक राकेश जम्वाल ने इसे विरोधियों की घटिया साजिश करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके चालक ने ऐसी कोई परीक्षा नहीं दी है। चालक दसवीं पास भी नहीं है। इस ऑडियो में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। ऑडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश में चालक के 100 पदों के लिए 4 सितंबर को परीक्षा हुई है। इससे पहले भी सुंदरनगर में जेओए की परीक्षा का पेपर लीक होने का विवाद सामने आया था। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस बारे में कोई भी शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें