फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता कृपाल परमार बोले- सीएम श्रीकृष्ण और मैं उनका सुदामा

Sat, 13 Mar 2021 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब (कांगड़ा)

सार

  • मुख्यमंत्री बोले- मेरे नाम के साथ राम जुड़ा, पर मैं भगवान तो नहीं हो गया 
  • मंत्री भारद्वाज पहले ही मोदी को शिव का अवतार बताकर हो रहे हैं ट्रोल
  • कोरोना मामले बढ़ने पर कहा, लोगों के सहयोग की फिर पड़ सकती है जरूरत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान शिव का अवतार कहने करने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि फतेहपुर दौरे के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भगवान कृष्ण की संज्ञा दे डाली। फतेहपुर विस क्षेत्र में जनसभा के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुदामा हैं, जबकि मुख्यमंत्री उनके भगवान श्रीकृष्ण हैं।

विज्ञापन


जनसभा के मीडिया ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आजकल भाजपा नेताओं में भगवान बनने की होड़ ज्यादा हो गई है। इस पर मुख्यमंत्री बोले - हर कोई अपनी-अपनी भावना व्यक्त करता है। लोकतंत्र में भावना व्यक्त करने का अधिकार हर किसी को है। 

यह जरूरी भी नहीं है कि आप किसी को भगवान ही मान लें। जयराम ने कहा कि उनके नाम के साथ भी राम शब्द जुड़ा है, लेकिन इसका अर्थ यह तो नहीं है कि मैं भगवान हो गया हूं। हम केवलमात्र इंसान हैं। फतेहपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राजा का तालाब को उपतहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोग उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को ही जीत दिलाएं, उनकी हर उम्मीद पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति में कहना आसान है, लेकिन करना बड़ा मुश्किल है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब हम कोरोना काल में विभिन्न प्रदेशों में फंसे अपने लोगों को प्रदेश में लाए तो विपक्ष ने इस संकट की घड़ी में भी राजनीति की। सरकार ने कोविड संकट को अच्छे ढंग से मैनेज किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना संकट की घड़ी अभी तक टली नहीं है, ऐसे में अत्यंत सावधानी की जरूरत है। 

आने वाले समय में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होने की संभावना पर जनता के सहयोग की फिर से  आवश्यकता पड़ सकती है। बीते चुनावों में फतेहपुर की सीट छूट गई थी। इस कमी को उपचुनाव में पूरा करें। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले बलदेव ठाकुर के बारे में कहा कि वह पार्टी में वापस आ गए हैं। अब साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें