फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर में कार हादसा, भाजपा नेता की मौत

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल जिला सिरमौर में शिलाई-सतौन नेशनल हाईवे पर चिलोना के समीप बुधवार देर शाम करीब पौने नौ बजे आइटेंन कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


सभी घायलों को 108 से अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान जिला भाजपा के महामंत्री अनिल कपूर के रूप में हुई है। घायलों में मदन सिंह निवासी बाग, पिंकू निवासी चौकी मृगवाला व चरण सिंह निवासी बड़वास शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार ये लोग सतौन से बड़वास जा रहे थे। गाड़ी के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया जिससे गाड़ी 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी गिरने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाए घायल, महामंत्री की मौत

ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को स्थानीय अस्पताल तक पहुंचाया। इनका उपचार चल रहा है। वहीं, महामंत्री की हादसे में मौत हो गई।  उधर पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही घायलों के भी बयान लिए जाएंगे। महामंत्री की मौत की खबर से इलाके में मातम छा गया है।

Published By Ashok Chauhan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें