फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने बेरोजगारों से किया धोखा: बिंदल

Sun, 27 Dec 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवकों से धोखा किया है। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद सरकार बेरोजगारों को ही भूल गई।
विज्ञापन


सरकार के मंत्री हिमाचल में मेडिकल कॉलेज खोलने का शोर मचा रहे हैं, उसके लिए कांग्रेस सरकार ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी। इनके लिए पूरा पैसा केवल मोदी सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिया है। आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में 15-15 लाख फीस लेकर एनआरआई के नाम पर विद्यार्थियों की भर्ती की जा रही है।

अभी तक कॉलेज में आधारभूत ढांचे के नाम पर कुछ नहीं है। कहा कि प्रदेश की सड़कें बदहाल हैं, बिजली-पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल खराब है। अटल वर्दी योजना, अटल स्वास्थ्य सेवा 108, पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान-बागवान समृद्धि योजना, बेटी है अनमोल, सस्ता राशन योजना जैसी कारगर योजनाएं।
विज्ञापन


ये धूमल सरकार के कार्यकाल में चलाई गई थीं। वह भी चरमरा गई हैं। बिंदल ने मंत्रियों को सलाह दी की वे प्रेम कुमार धूमल पर आरोप लगाने की बजाय प्रदेश के विकास पर ध्यान दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें