फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत बर्फ से ढके छोटा भंगाल पहुंचीं स्मृति ईरानी

Sun, 27 Dec 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने दो दिन हिमाचल के मंडी जिला के बरोट क्षेत्र का दौरा किया। बीते शुक्रवार और शनिवार को उन्होंने परिवार समेत बर्फ से ढके छोटा भंगाल क्षेत्र में समय बिताया। परिवार समेत हिमाचल पहुंचीं केंद्रीय मंत्री का निजी दौरा अति गोपनीय रहा।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को मंडी के बरोट पहुंची थीं। रविवार सुबह परिवार समेत दिल्ली रवाना हो गईं। इसकी पुष्टि सांसद रामस्वरूप शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह वह परिवार समेत पठानकोट रवाना हुईं, जहां से वह रेल से आगे का सफर तय करेंगी।

केंद्रीय मंत्री के निजी दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों समेत अधिकारियों को कोई भनक नहीं लग पाई। स्मृति ईरानी शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे एक घंटे के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और कुछ लोगों से भी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें