फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान: भाजपा की जांच कमेटी ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। भाजपा की जांच खुलासा हुआ है कि वन मंत्री के गृह जिले में 2100 से अधिक हरे पेड़ों की हत्या की गई है। जांच कमेटी के अध्यक्ष और देहरा के विधायक रवींद्र रवि ने अपनी रिपोर्ट पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सती को सौंप दी है। दो दिन पहले ही शिमला, नालागढ़ की जांच रिपोर्ट सुरेश भारद्वाज ने अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंपी थी।
विज्ञापन


अब भाजपा आगामी विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। शुरूआती दौर में खबरें आई थी कि 100 से अधिक पेड़ कटान चंबा जिले में हुआ है। बाद में यह संख्या नौ सौ तक पहुंची थी, लेकिन भाजपा की जांच रिपोर्ट के अनुसार मौके पर 2100 से अधिक हरे पेड़ों का अवैध कटान किया गया है।
विज्ञापन

वन मंत्री इस्तीफा दें: सतपाल सती

जांच करने वाले विधायक रवींद्र रवि ने इस संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से शनिवार को ही रिपोर्ट कोर कमेटी की बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष को सौंप दी। दूसरी जांच के अनुसार हिमाचल प्रदेश में चार सौ से अधिक पेड़ काटे गए हैं। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से अब दबाव बनाया जाएगा कि वन मंत्री अपने पद से इस्तीफा दें।

शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार इस मसले को दबाने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि चंबा में जिस अफसर ने पेड़ कटवाया। उसे मलाईदार पद पर बैठा दिया गया, जबकि अच्छे काम करने वाले वन अधिकारी को खाली बैठा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें