फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: मुख्यमंत्री जयराम चुनाव संचालन और बिंदल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने

Mon, 22 Aug 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने प्रदेश चुनाव संचालन समिति व चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने इसकी सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोमवार को इन दोनों प्रमुख समितियों के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्दी ही इन समितियों के सदस्यों की भी घोषणा होगी। यह आदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मंत्रणा के बाद जारी किए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के संचालन की कमान जहां अब मुख्यमंत्री जयराम के पास रहेगी तो चुनाव प्रबंधन का जिम्मा डॉ. बिंदल के पास रहेगा। डॉ. बिंदल की पिछले कुछ समय से नड्डा से भी नजदीकियां बनी हुई हैं। उनके पास वर्तमान जयराम सरकार में विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं भी रह चुकी हैं। मगर वह परिस्थितिवश दोनोें पदों पर ज्यादा समय बने नहीं रह पाए थे। वह नाहन से भाजपा विधायक हैं। 

विज्ञापन


नड्डा से टिप्स लेने के बाद प्रदेश भाजपा ने 25 को बुलाई कोर ग्रुप की बैठक 
शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से टिप्स लेने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 25 अगस्त को कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय होगी। यह बैठक शिमला में होगी। हालांकि इसके लिए अभी स्थान तय नहीं है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जमवाल समेत अन्य तमाम नेता मौजूद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें