फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार: तीरथ रावत

Thu, 07 Feb 2019 08:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय एवं हिमाचल लोकसभा चुनाव प्रभारी सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा फिर से केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बही है। विकास के दम पर भाजपा प्रदेश में सभी सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने वीरवार को पांवटा में पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल बेदाग रहा है। केंद्र सरकार ने वो कर दिखाया, जो आजादी के बाद नहीं हो सका था।

हर घर को धुआं रहित चूल्हा, हर घर रोशन करना, देश में लगभग आठ करोड़ शौचालय बनाना और विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना शुरू की है। अब बेहतर उपचार के अभाव में गरीब की जान नहीं जाएगी। कहा कि सामान्य वर्ग को भी 10 फीसदी आरक्षण देना सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने भी एक साल के कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किए हैं। शिमला लोस क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप से जनता की नाराजगी को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि फिलहाल अभी शिमला संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे हैं।

इससे पहले वह बीते दिनों हमीरपुर व कांगड़ा लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के दौरे कर चुके हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं के विचार व विकास कार्यों समेत फीडबैक लिया जाएगा।

इस दौरान पांवटा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महामंत्री अरविंद गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक

भाजपा कार्यसमिति की तैयारियोें पर चर्चा को लेकर शिमला मुख्यालय दीपकमल चक्कर में प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी समितियों का वृत्त लिया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति शिमला में दीपकमल प्रदेश मुख्यालय में 8 फरवरी और 10 फरवरी को होगी। 

बैठक में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के लोकसभा प्रभारी तीर्थ सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

रावत वीरवार शाम को शिमला पहुंच गए हैं। चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्ययोजना बनाएगी और उस कार्ययोजना को धरातल पर कैसे उतारा जाए। इसके लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें