फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal: पिता-पुत्र की दावेदारी से असमंजस में भाजपा हाईकमान, टिकट तय करना चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 10:38 AM IST

सार

सदर विधानसभा क्षेत्र कुल्लू और बंजार हलके से पिता-पुत्र की दावेदारी से भाजपा हाईकमान असमंजस में है। टिकट किसे देना है, यह तय करना चुनौती बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला


लोग विस चुनाव में राजपरिवार की दावेदारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। पिता-पुत्र के चुनावी रण में उतरने से हाईकमान भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। सूत्र बताते हैं कि कुल्लू विस से महेश्वर सिंह का टिकट लगभग फाइनल है, लेकिन इसके बदले उन्हें अपने बेटे हितेश्वर सिंह को बैठाना होगा। यह काम महेश्वर सिंह के लिए भी आसान नहीं है। हितेश्वर सिंह पिछले दिनों बंजार विधानसभा क्षेत्र से हर हाल में चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके हैं। दिल्ली से लौटने पर महेश्वर सिंह ने कहा कि वह दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के बाद कुल्लू लौट आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव को लेकर कुछ सूचना मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next