फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसके माध्यम से कर्जों के मकड़जाल, अवैध कटान, अवैध खनन, भर्तियों में बैकडोर एंट्री, सरकारी पैसों का दुरुपयोग, महिलाओं और अन्य के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी होना जैसे मुद्दों पर 20 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। भाजपा कोर ग्रुप प्रदेश पदाधिकारी व सदस्यता प्रभारियों की ‘‘प्रदेश सदस्यता महाअभियान समीक्षा’ बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में पहले दिन भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई तथा शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों व मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में कोर ग्रुप की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों पर गंभीरता से चर्चा करने के बाद उनके क्रियान्वयन पर समय और स्थान का निर्णय लिया गया।

महासदस्यता अभियान 31 जनवरी तक पूरा करेगी पार्टी

बैठक में तय किया गया कि हिमाचल प्रदेश में महासदस्यता अभियान 31 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए का मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। मंडल स्तर पर संगठन में मजबूती लाने के लिए भाजपा विस्तारक योजना की शुरूआत करेगी, जिसके तहत अनुभवी संगठन कार्यकर्ताओं को विभिन्न मण्डलों में प्रवास के लिए भेजा जाएगा। भाजपा ने इसी वर्ष होने वाले पंचायती राज चुनावों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने में जोर दिया।

इस बैठक में प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी श्रीकान्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा, डा.राजीव बिन्दल, विपिन परमार, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद अनुराग ठाकुर, बिमला कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर, सह-प्रभारी विनोद महाजन सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी विधायक एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी, मोर्चो के अध्यक्ष, जिला एवं मंडल अध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लड़ाई का फायदा उठाने पर जोर

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की बजाए सीएम को निशाना बनाया। सीएम की कुर्सी की महत्वकांक्षा पाले बैठे कांग्रेसी नेताओं को भिड़ा कर उसका फायदा उठाने की रणनीति तैयार की।

धूमल परिवार को क्लीन चिट- कोर कमेटी की बैठक में धूमल परिवार और भाजपा नेताओं को क्लीन चिट दी गई। कहा गया कि सरकार साजिश के तहत भाजपा नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश के भाजपा नेताओं पर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें