फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने कहा सीएम वीरभद्र कर रहे हैं मोदी का जाप?

Tue, 01 Apr 2014 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी हर सभा में मोदी के नाम का जाप करते हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री पद पर एक ऐसे व्यक्ति को उतारा है जिसने दस वर्षों की लगातार मेहनत से गुजरात को न केवल देश बल्कि दुनिया के मानचित्र में विशेष स्थान दिलाया है।

सत्ती के अनुसार यह लोस चुनाव महंगाई, भ्रष्टाचार, कुशासन और बेरोजगारी के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। कांग्रेस की यूपीए सरकार ने दस वर्षों से लगातार दोनों हाथों से देश को लूटा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से पूरे भारत में निराशा का वातावरण बना हुआ है। ऐसे में भाजपा एकमात्र विकल्प और नरेंद्र मोदी एक मात्र आशा की किरण है।

हिमाचल को रेल से जोड़ने का दावा

भाजपा के सत्ता में आने पर हिमाचल प्रदेश को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा का लंबे समय से संगठन से नाता है।

यह भाजपा ही है कि जहां एक साधारण व्यक्ति और कार्यकर्ता को टिकट मिल सकता है। सम्मेलन को भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा और कर्नल इंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सुंदरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जंबाल, महामंत्री दिलीप ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रूपलाल, अंजू शर्मा और रविंद्र भूट्टो सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें