फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: सोशल मीडिया में कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Sun, 21 Apr 2024 06:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल भाजपा ने कंगना रनौत के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी को लेकर केंद्रीय चुनाव आयुक्त को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना की एक तस्वीर का उपयोग नकारात्मक चरित्र के रूप में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (फाइल) - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की मंडी से प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी करण नंदा ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश कांग्रेस और हमीरपुर युवा कांग्रेस क्लब ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना की एक तस्वीर का उपयोग नकारात्मक चरित्र के रूप में किया जा रहा है। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को नीचा दिखाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। कंगना रनौत के खिलाफ दोहरे अर्थ वाली भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा ने केंद्रीय चुनाव आयोग से प्रदेश कांग्रेस और हमीरपुर युवा कांग्रेस क्लब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें