हिमाचल भाजपा ने कंगना रनौत के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी को लेकर केंद्रीय चुनाव आयुक्त को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना की एक तस्वीर का उपयोग नकारात्मक चरित्र के रूप में किया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा की मंडी से प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी करण नंदा ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश कांग्रेस और हमीरपुर युवा कांग्रेस क्लब ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना की एक तस्वीर का उपयोग नकारात्मक चरित्र के रूप में किया जा रहा है। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को नीचा दिखाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। कंगना रनौत के खिलाफ दोहरे अर्थ वाली भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा ने केंद्रीय चुनाव आयोग से प्रदेश कांग्रेस और हमीरपुर युवा कांग्रेस क्लब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।