फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू अधिग्रहण बिल पर अमित शाह का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार धर्मशाला पहुंचे अमित शाह ने कहा कि आज भाजपा की पहुंच कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक है। अब पार्टी की विचारधारा के विस्तार का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल में बडे़ उद्यमियों को एक इंच जमीन देने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


बिल का विरोध वही कर रहे हैं जिनके परिवारों के सदस्यों ने किसानों की जमीन हड़पी है। देश के 15 लाख नए सदस्यों को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के डर से बिहार में सभी दल एकजुट हो रहे हैं। इससे लगता है कि भाजपा का सामर्थ्य अपराजय हो चुका है। विपक्ष चारों ओर से बिखर चुका है।

हिमाचल भाजपा को दी एकजुट होने की सलाह

धर्मशाला में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन तल्ख और जोशीले तेवरों से नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हिमाचल भाजपा को एकजुट होकर मिशन 2017 के लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सरकारें आती और जाती रहती हैं। इस बार अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें तो हिमाचल में सरकार आने का काम तो होगा लेकिन जाने का काम नहीं होगा।

छोटे-मोटे मनमुटाव को दफन कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि हमारे सामने व्यक्ति विशेष का चेहरा नहीं बल्कि भारत माता के अलावा कोई छवि नहीं होनी चाहिए। बैठक में उनके साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

न राहुल न कोई और, सिर्फ कार्यकर्ता

अमित शाह ने संबोधन की शुरुआत में ही कहा कि आज मैं न तो हिमाचल की वर्तमान सरकार, उनके नेता, उनका भ्रष्टाचार और न ही राहुल गांधी के दौरों के बारे में कोई टिप्पणी करने आया हूं। आज सिर्फ कार्यकर्ताओं के बारे में बात करने आए हैं।

मेक इन, स्किल इंडिया से दूर करेंगे बेरोजगारी- मोदी सरकार मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया से देश से बेरोजगारी मिटाना चाहती है। एनडीए सरकार की विकासात्मक योजनाओं से लगता है कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। मोदी सरकार भारत माता को भारत गुरु के औहदे पर बिठाएगी। भाजपा संगठन सरकार के पीछे खड़ा है। जनधन योजना से 14 करोड़ नए बैंक अकाउंट खोले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें