फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अजा मोर्चा चलाएगा सदस्यता अभियान : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला शिमला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष पूर्णमल की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा 6 मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें नए सदस्य जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

अभियान के तहत केंद्र की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को ज्यादा स्थान देने का पुरजोर प्रयास रहता है। इसका ही परिणाम है कि भाजपा देश के अग्रिम स्थान पर खड़ी है। केशव चौहान ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम में जुड़ने का आह्वान भी किया। बैठक में जिला भाजपा महामंत्री सत्य प्रकाश मानक, जिला प्रभारी उर्मिला डोगरा, अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष गौरव कश्यप, नगर निगम शिमला के पार्षद बिट्टू पाना, पूर्व पार्षद एवं अनुसूचित जाति के प्रवक्ता जगजीत बग्गा, राजेश घई, बेगराम चंदेल और मान सिंह धीमान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें