फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक और उद्योग लगाएगा बिरला समूह, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 06 Aug 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की नामी कंपनी बिरला समूह हिमाचल के औद्योगिक नगर बद्दी में बिरला टेक्सटाइल मिल्स यूनिट-2 के नाम से अपना दूसरा कारखाना लगाएगी। समूह इसमें 124 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिससे करीब 311 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


इसमें विभिन्न प्रकार के पोलिस्टर फाइबर का निर्माण होगा और रोजाना 80 मीट्रिक टन उत्पादन होगा। कंपनी ने यूनिट लगाने के लिए 57 बीघा जमीन भी खरीद ली है और शीघ्र ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

बिरला टेक्सटाइल मिल्स (ए यूनिट ऑफ सतलुज इंडस्ट्रीज लिमिटेड) के उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने इसी संबध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सीएम को उद्योग संबंधी विस्तार से जानकारी दी। शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि अक्तूबर 2019 से हमारी नई कंपनी उत्पादन शुरू कर देगी।

बद्दी की नई इकाई प्रदूषण रहित होगी और इसे ग्रीन फाइबर का नाम दिया गया है। शर्मा ने सीएम को उद्योग जगत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सीएम से शीघ्र ही पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन व बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइन निर्माण कार्य को शुरू करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें