विमान में जिला कांगड़ा के नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया, पालमपुर से आशीष बुटेल, देहरा से होशियार सिंह, जयसिंहपुर से रवि धीमान और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित दर्जनों यात्री मौजूद थे।
विधायक राकेश पठानिया ने बताया कि शनिवार को एयर इंडिया का विमान क्रैश होने से बाल-बाल बच गया। पठानिया ने कहा कि वह एयर इंडिया के विमान में सुबह करीब पौने 7 बजे दिल्ली से कांगड़ा के लिए निकले।
बीच रास्ते मे पायलट को अस्थमा का अटैक पड़ गया। मुश्किल से पायलट ने बीच रास्ते से लौटकर दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे हमें एयर इंडिया ने दूसरे विमान से भेजा।फिर से बीच रास्ते मे झटका लगा।
पायलट ने बताया कि विमान से गिद्द जैसा कोई पक्षी टकरा गया था, जिससे विमान क्रैश होने से बाल-बाल बच गया। कांगडा एयरपोर्ट के निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि विमान कांगड़ा एयरपोर्ट पर बड़ी मुश्किल से लैंड करवाया गया। दिल्ली से तकनीकी टीम आई है, जो विमान की मरम्मत करेगी।