फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः पौंग झील में सुस्त पक्षी मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की पौंग झील के पास धमेटा में मिले सुस्त प्रवासी पक्षी से यहां हड़कंप मच गया है। हालांकि विशेषज्ञों ने इसे चेक किया तो यह स्वस्थ निकला। दरअसल प्रवासी पक्षी ने लंबी दूरी तय की थी, जिससे वह थोड़ा सुस्त हो गया था। धूप निकलने पर प्रवासी पक्षी ठीक हो गया।
विज्ञापन


पौंग से सटे इलाकों में बर्ड फ्लू की दहशत है। सुस्त पक्षी मिलने से दहशत और बढ़ गई है। वन्य प्राणी विभाग के मुख्य अरण्यपाल डॉ. एसडी शर्मा का कहना है कि पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की बीठ के नमूने लिए गए हैं।

नमूने जालंधर भेजे हैं। अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसी हफ्ते रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने पौंग झील के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों से आग्रह किया है कि यदि कोई प्रवासी पक्षी मृत पाया जाता है तो उसे हाथ न लगाएं और इसकी सूचना तुरंत नगरोटा सूरियां, धमेटा व देहरा के वन विभाग व वन्यप्राणी विभाग को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन

बर्ड फ्लू : रैपिड रिस्पांस टीम बनी

वहीं, बर्ड फ्लू को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का सोमवार को गठन कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी में आइसोलेशन वार्ड बनाने का आदेश दिया गया है, जिससे ब्लर्ड फ्लू की चपेट में आने वाले मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया जा सके।

प्रदेश सचिवालय में सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विनीत चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई, जिसमें स्वास्थ्य निदेशक डा.आरके शर्मा और आईजीएमसी के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में चौधरी ने आईजीएमसी में तत्काल प्रभाव से आईसोलेशन वार्ड बनाने के लिए कहा। ऐसे मरीजों के खून की जांच करने के लिए तत्काल कीट उपलब्ध कराने के लिए कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें