फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu: बढ़ते खतरे को लेकर हिमाचल सीमा के आसन बैराज में अलर्ट

Wed, 06 Jan 2021 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
आसन बैराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के बाद प्रदेश की सीमा से लगते उत्तराखंड आसन बैराज में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बैराज की झील में देश-विदेश से 5800 से अधिक जल पक्षी पहुंचे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। उत्तराखंड वन व पशुपालन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। आसन बैराज के आरओ का कहना है कि अभी तक बैराज में कोई भी पक्षी मृत नहीं मिला है।

विज्ञापन


हिमाचल सीमा से लगते देश की प्रथम कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में हर वर्ष देश-विदेश से हजारों पक्षी आते है। कांगड़ा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद उत्तराखंड के बैराज में भी कड़ी नजर रखी जा रही है। आसन बैराज में कार्यरत विशेषज्ञ प्रदीप सक्सेना ने कहा कि झील में सुर्खाव समेत विभिन्न किस्मों के देश-विदेश से करीब 5800 से अधिक पक्षी पहुंचे हैं। उत्तराखंड वन विभाग के दो दर्जन से अधिक प्रशिक्षु झील के चारों ओर दिन-रात नजर रख रहे हैं। बर्ड फ्लू का खतरा देखते हुए उत्तराखंड सरकार व वन विभाग भी अलर्ट है। 

अभी कोई जल पक्षी मृत नहीं मिला : हिंगवाण
उत्तराखंड आसन बैराज आरओ राजेंद्र हिंगवाण ने बताया कि आसन झील में हजारों पक्षी पहुंचे हैं। बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर विभाग अलर्ट है। अभी कोई पक्षी आसन झील या आसपास मृत नहीं मिला है। स्थानीय वन विभाग हिमाचल व हरियाणा वन अधिकारियों से संपर्क में है। 
विज्ञापन


तुरंत होगा सूचना का आदान प्रदान: कुणाल  
वन विभाग के डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश ने कहा कि पड़ोसी राज्य की सीमा से सटे आसन बैराज से बहती यमुना क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। नदी में अभी कोई मृत पक्षी नहीं मिला है। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए दोनों राज्यों के वन विभाग आपस में सूचना का तुरंत आदान-प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें