फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biometric Attendance : अगस्त से हिमाचल के 2,100 सरकारी स्कूलों में बायोमीट्रिक से लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

Tue, 21 Jun 2022 02:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 29 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां दी गई हैं। 
विज्ञापन
शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक पर लगेगी(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 2,100 सरकारी स्कूलों में अगस्त से शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक पर लगेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को मशीनें दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय शिक्षकों को फिंगर प्रिंट से ही हाजिरी दर्ज करवानी होगी। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 29 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां दी गई हैं। ऐसे में स्कूल खुलने के बाद शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों स्कूलों में बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में मशीनें लगवा दी हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण बायोमीट्रिक से हाजिरी को शुरू नहीं किया गया। इस दौरान कई मशीनें खराब भी हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अब सभी स्कूल प्रिंसिपलों को जुलाई के अंत तक ठीक करवाने का फैसला लिया है। बायोमीट्रिक मशीनें लगाने वाली कंपनी के माध्यम से इसे ठीक करवाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मशीनों को ठीक करवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों के फिंगर प्रिंट लेने को भी कह दिया है। शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक पर दर्ज करवाने की प्रक्रिया को अगस्त से शुरू किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सरकार से भी मंजूरी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें