बिलासपुर ने जीता हॉकी का खिताब
- फोटो : संवाद
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में आयोजित छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हॉकी के फाइनल में बिलासपुर ने सिरमौर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बिलासपुर ने 12 साल के बाद हॉकी का खिताब अपने नाम किया। योगा में शिमला प्रथम, कांगड़ा दूसरे स्थान पर रहा। बॉक्सिंग में मंडी प्रथम, शिमला द्वितीय रहा।
ताइक्वांडो में सिरमौर ने सोलन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूडो में हमीरपुर प्रथम, कांगड़ा दूसरे स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में शिमला प्रथम रहा। इसके अलावा खेल छात्रावासों की हाॅकी प्रतियोगिता में सुंदरनगर प्रथम रहा। स्पर्धा में स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर, नादौन और ऊना ने भाग लिया। मार्चपास्ट में शिमला प्रथम रहा। प्रतियोगिता में 534 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
मंगलवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर पुरस्कार बांटे। इस मौके पर प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह, एडीपीईओ राजकुमार राणा, विकास पुंडीर, कमल शर्मा, नंदलाल राही, रत्न लाल, एसएमसी प्रधान संजय सैनी, विकास पुंडीर, सीमा चंदेल आदि मौजूद रहे। समापन अवसर पर स्थानीय पाठशाला के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, एकल गान, समूह गान, बिलासपुरी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।