फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

water adventure sports: हिमाचल का बिलासपुर बनेगा राज्य का वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब

Wed, 07 Sep 2022 11:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर राज्य का वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब बनेगा। इसके लिए सरकार गोबिंद सागर झील में मूलभूत ढांचा विकसित करेगी। इसके अलावा एक नए इंडोर स्टेडियम निर्माण और वाटर स्पोर्ट्स हॉस्टल को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर राज्य का वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब बनेगा। इसके लिए सरकार गोबिंद सागर झील में मूलभूत ढांचा विकसित करेगी। इसके अलावा एक नए इंडोर स्टेडियम निर्माण और वाटर स्पोर्ट्स हॉस्टल को शुरू किया जाएगा। यह बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में कही। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स की बहुत संभावनाएं हैं। यहां सरकार ने वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार की है। इसे जमीनी पर उतराने के लिए काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


गोविंद सागर झील में स्पोर्ट्स गतिविधियों शुरू होने से बिलासपुर वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब बन कर उभरेगा। जिले में वाटर स्पोर्ट्स हॉस्टल भी बनाया जाएगा। बिलासपुर के कहलूर खेल परिसर में एथलेटिक ट्रैक, हॉकी मैदान, इंडोर स्टेडियम और क्रिकेट मैदान बनाया गया है। इंडोर स्टेडियम पुराना हो चुका है। अब यहां एक और नया इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इस स्टेडियम में 20 प्रकार की खेलें हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आधारभूत ढांचा विकसित होने से यह पर्यटकों को आकर्षित करेंगी और रोजगार भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें