फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: एम्स के शैक्षणिक ब्लॉक का काम पूरा, 20 फरवरी को सौंपेगी कंपनी

Sat, 05 Feb 2022 10:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

एम्स में 170 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। सात मंजिला पार्किंग में 600-600 वाहनों की क्षमता के दो ब्लॉक बनाए जाएंगे। इससे एम्स में आने वाले मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी पार्किंग की सुविधा मिलेगी। एम्स परिसर में लोगों को ठहरने की सुविधा देने के लिए सराय का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर हिमाचल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स अधिकारियों के साथ शनिवार को एम्स निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि एम्स के लिए शैक्षणिक खंड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसे 20 फरवरी तक एम्स को दे दिया जाएगा। एम्स में 170 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। सात मंजिला पार्किंग में 600-600 वाहनों की क्षमता के दो ब्लॉक बनाए जाएंगे। इससे एम्स में आने वाले मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी पार्किंग की सुविधा मिलेगी। एम्स परिसर में लोगों को ठहरने की सुविधा देने के लिए सराय का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एम्स के लिए 15 फरवरी तक सुचारु पानी की सुविधा तथा 31 मार्च तक बिजली आपूर्ति की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


निदेशक निवास का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। एम्स में अंडर पास रोड का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एम्स में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय बनाने की स्वीकृति के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर ली जाएं। उन्होंने एम्स प्रबंधन को आउटसोर्स से 70 प्रतिशत हिमाचली और जिले के लोगों को रोजगार देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और एम्स कर्मचारियों के टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, एडीसी तोरूल रवीश, उप निदेशक एम्स ले. कर्नल राकेश, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, चिकित्सा निदेशक एम्स डॉ. दिनेश कुमार, डीजीएम (एनबीसीसी) सलेश, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विजय कुमार, एनएचआई से विक्रम सिंह, राजस्व अधिकारी देवी राम, तहसीलदार हरि सिंह यादव सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें