फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ तो ली लेकिन कुर्सी पर नहीं बैठे, जानें वजह

Mon, 01 Feb 2021 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ तो ली लेकिन कुर्सी पर नहीं बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर सदर विकास खंड की बल्ह-बल्हवाणा पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को सोमवार को शपथ दिलाई गई। पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर ने सभी निर्वाचित वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह की विशेष बात यह रही कि प्रधान और उपप्रधान समेत कोई भी वार्ड सदस्य पंचायत कार्यालय की कुर्सी पर नहीं बैठा। निर्वाचित प्रतिनिधियों ने घोषणा की कि पंचायत के पिछले कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच न होने तक वे पंचायत कार्यालय की कुर्सियों पर नहीं बैठेंगे। यदि 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रधान रजनीश ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों ने पंचायत के पिछले कार्यकाल में हुई कई गड़बड़ियों और अनियमितताओं से अवगत करवाया था। लोगों ने खुलासा किया था कि पंचायत में खोले गए जिम का कुछ सामान शौचालय और कुछ बाहर रखा गया है। वाटर कूलर भी धूल फांक रहा है। जिम को सीमेंट स्टोर के रूप में प्रयोग किया जाता रहा। कागजों में स्टोर कहीं और दर्शाया गया है। उन्होंने चुनाव के समय लोगों से वादा किया था कि यदि वह प्रधान बनते हैं तो इन गड़बड़ियों की जांच न होने तक प्रधान की कुर्सी ग्रहण नहीं करेंगे।

कहा कि पंचायत के निवर्तमान प्रतिनिधियों से सरकारी मुहर मांगी गई, लेकिन उन्हें उसे पर्सनल बताकर देने से इनकार कर दिया। ऐसे में पंचायत मोहर के दुरुपयोग करने की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता। फैसला लिया गया है कि कोई भी पंचायत प्रतिनिधि प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ठेकेदारी नहीं करेगा। इसके लिए कमेटियां बनाई जाएंगी। बैठक में पंचायत उपप्रधान केसर सिंह तथा वार्ड मेंबर अंजू, दीपराम, कमला, निशा, रामकली, पिंकी व इंद्रपाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें