फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय सीर उत्सव

Mon, 02 Oct 2023 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

घुमारवीं में सीर खड्ड उत्सव का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ किया गया। शोभा यात्रा में विधायक राजेश धर्माणी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य पानी के सदुपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करना है। शोभा यात्रा में बच्छरेटु महादेव और मार्कंडेय से जल लाया गया है।

विज्ञापन


वहीं स्थानीय महिला मंडलों ने अपने गांव के प्राकृतिक जल स्रोतों से जल एकत्रित किया और सीर खड्ड का जलाभिषेक किया। विधायक ने कहा कि यह उत्सव विगत दिनों में भारी बरसात से हुई क्षति के प्रति भविष्य में  पुनर्निर्माण के लिए सामाजिक सजगता व एकजुटता के लिए भी प्रेरित करेगा।

मेले के तहत मेडिटेशन सत्र, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी आधारित प्रदर्शनी, सामूहिक गिद्दा,कवि सम्मेलन,सांस्कृतिक कार्यक्रम,रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने सभी से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।इस अवसर पर एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम,कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें