फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वरिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

Fri, 15 Mar 2024 12:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर

सार

प्रदेश की वरिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। 52वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारतीय हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में 16 से 20 मार्च तक दादर नगर हवेली में आयोजित होगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। 52वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारतीय हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में 16 से 20 मार्च तक दादर नगर हवेली में आयोजित होगी। टीम का प्रशिक्षण शिविर सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय में संपन्न हुआ। हिमांशु गौतम को टीम कोच, सुमन और विवेक पठानिया को टीम का प्रबंधक नियुक्त गया है।

विज्ञापन


कप्तान के रूप में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी बिलासपुर की दिव्या को सौंपी गई है। मंडी की शिवानी नेगी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम को प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. लोकेश शर्मा, प्रो. अनिल गुलेरिया, प्रो.  सुरजीत, डॉ. धर्मेंद्र राणा, डॉ. संदीप नेगी, वरिष्ठ हैंडबॉल कोच अशोक शर्मा, हैंडबॉल कोच विजय कुमार ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें