फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 9.42 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने की कार्रवाई

Tue, 29 Aug 2023 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

प्रदेश की बिलासपुर जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 9.42 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 9.42 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार एसआईयू ने फोरलेन पर धराड़सानी के पास नाकाबंदी की थी। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया।

विज्ञापन


पुलिस को देखकर कार चालक घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी और कार की तलाशी लेना शुरू किया। तभी पुलिस को कार के डैशबोर्ड से 9.42 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपी की पहचान टिंकू निवासी गांव चटेहड़ विहाल डाकघर कटराईं तहसील सदर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ झंडूता थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें