भराड़ी थाना के तहत जसवानी गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए एम्स लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार शाम को जसवानी गांव के धर्मपाल ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। एम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांच की जा रही है।