फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पूर्व थाना प्रभारी समेत 13 लोगों पर केस दर्ज, झूठे केस में फंसाने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप

Fri, 23 Aug 2024 11:25 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में झंडूता थाने में पूर्व थाना प्रभारी समेत 13 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि गांव के जमींदार और उसके बेटों सहित कुछ लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर उसे झूठे केस में फंसाया और जातिसूचक शब्द भी कहे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडूता थाने में पूर्व थाना प्रभारी समेत 13 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने झूठे केस में फंसाने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झंडूता के सुंदरु गांव के भीखू राम पर साल 2020 में दूसरे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गलत इस्तेमाल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इस केस को मार्च 2023 में उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया। इसके बाद भीखू राम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत पत्र भेजा।

शिकायत पत्र में भीखूराम ने उस पर आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता, गवाहों, अन्वेषण अधिकारी और तत्कालीन प्रभारी थाना सहित कुल 13 व्यक्तियों का उल्लेख किया था। आरोप लगाया है कि गांव के जमींदार और उसके बेटों सहित कुछ लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर उसे झूठे केस में फंसाया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें