फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

Mon, 23 Oct 2023 06:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए नगर परिषद अध्यक्ष बिलासपुर कमलेंद्र कश्यप की लगभग तीन साल बाद घर वापसी हुई है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने उनकी वापसी का एलान किया और पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं, कांग्रेस शहरी इकाई के पूर्व अध्यक्ष हुसैन अली ने भी कांग्रेस में वापसी की है। नगर परिषद कार्यालय में प्रेस वार्ता में कश्यप ने कहा कि तीन साल पहले नगर परिषद के चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन के कुछ पदाधिकारियों के साथ उनके कई मुद्दों पर मतभेद हो गए थे। इसी से आहत होकर वह भाजपा में चले गए। लेकिन, उन्होंने भाजपा की सदस्यता तक नहीं ली थी।
विज्ञापन


वह भाजपा का सिस्टम समझने गए थे, लेकिन वह उनके सिस्टम में फिट नहीं हो पाए। उन्होंने कांग्रेस से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और लंबे समय तक काम किया। अब वापस कांग्रेस में आना उनके लिए सुखद है। बंबर ठाकुर ने कहा कि कमलेंद्र छह बार नगर परिषद के वार्ड सदस्य का चुनाव जीते हैं। वह उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी शुभ रहे हैं। जब कमलेंद्र एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष थे, तो वह कॉलेज में एससीए के अध्यक्ष बने। जब कमलेंद्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तो वह विधायक बने। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सदर विधानसभा सीट पर कमलेंद्र के साथ न होने का नुकसान हुआ है। इस अवसर पर नईम मोहम्मद, ईशान ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें