फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: ईरान के पहलवान हामिद ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब, मिला एक लाख का पुरस्कार

Fri, 01 May 2026 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गेहड़वीं (बिलासपुर)।

सार

प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शाहतलाई में महादंगल में हिमाचल केसरी का खिताब ईरान के पहलवान हामिद ने यूपी के अभिनायक को हराकर जीता। 
विज्ञापन
विदेशी पहलवान हामिद खुमानी ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शाहतलाई में महादंगल में हिमाचल केसरी का खिताब ईरान के पहलवान हामिद ने यूपी के अभिनायक को हराकर जीता। विजेता पहलवान को को एक लाख और उपविजेता को 71 हजार रुपये प्रदान किए गए। बिलासपुर केसरी मुकाबले में लकी गरजा और जश्न पट्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें एक लाख एक हजार रुपये की राशि दोनों पहलवानों को बराबर दी गई। शाहतलाई केसरी मुकाबले में चंडीगढ़ के अजय (गोल्ड मेडलिस्ट) ने खिताब जीता।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हिमाचली अंडर-21 वर्ग में चंबा के इफरान ने कुठेड़ा के सोनू को हराकर जीत दर्ज की। विजेता को 11 हजार रुपये और उपविजेता को 10 हजार रुपये की राशि दी गई। दंगल का शुभारंभ मुख्यातिथि भगत अरुण राय और एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने किया। दंगल से पूर्व गौरी महंत की उपस्थिति में शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ दंगल का विधिवत शुभारंभ हुआ। समापन समारोह में बाबा अनूप महाराज बीटन वाले ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें