बीटेक के लिए लगभग 5100 और बी फार्मेसी के लिए लगभग 2900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अन्य विषयों के लिए भी आवेदन आए हैं। एचपीटीयू के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 18 परीक्षा केंद्र बनेंगे। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार होगी।
इस दिन होंगी प्रवेश परीक्षाएं
प्रवेश परीक्षा नौ और दस मई को आयोजित की जाएगी। नौ मई को सुबह के सत्र में नौ से पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक बीएससी एचएम एंड सीटी/बीएचएमसीटी और एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। दस मई को सुबह के सत्र में नौ से पूर्वाह्न 11 बजे तक एमएससी भौतिक विज्ञान, नौ से दोपहर 12:15 बजे तक बीटेक और बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा होगी। दस मई को ही सायं के सत्र में दो से चार बजे तक एमसीए, एमबीए और एमबीए पर्यटन की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।