'गोलू भाई, काम खराब हो गया यार'
गोलीकांड के बाद शूटर सन्नी ने पुरंजन को फोन किया। पुलिस की अभी तक की जांच रिपोर्ट के अनुसार सन्नी ने कॉल कर कहा-गोलू भाई, काम खराब हो गया यार। गोली इको ही चल्ली, बाकी कोई रौंद नी चल्ला, ओदी पीठ ते लग्गी। उसके बाद पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पुरंजन उर्फ गोलू ने कहा कि निकलो, दूसरी साइड हट जाओ। शूटर ने कहा-कित्थे निकलां, मेरे कोल साधन नी है। तो पुरंजन ने कहा कि आगे पीछे हो जा और फोन तोड़ दे। नड्डे दे कमरे कोल जा, मैं बंदे पेजदा।