फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: एएसआई और एचएचसी लाइन हाजिर, सात दिन मैदान में पिट्ठू ड्रिल की सजा

Tue, 06 Apr 2021 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर में थाने में ड्यूटी के दौरान एक एएसआई और एचएचसी नशे में धुत मिले। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। सजा के तौर पर सात दिन मैदान में पिट्ठू ड्रिल और तीन-तीन दिन का वेतन भी काटा गया। वहीं अनुशासनहीनता के लिए एसएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मामला बिलासपुर के सदर थाने का है। जानकारी के मुताबिक एसपी दिवाकर शर्मा ने सोमवार रात 11:30 बजे थाना सदर का औचक निरीक्षण किया। वह अपनी निजी कार में अकेले थाने में पहुंचे। नाइट ड्यूटी पर तैनात एएसआई और एचएचसी को अल्कोहल सेंसर से चेक किया गया।

विज्ञापन


दोनों पुलिस कर्मियों में शराब की मात्रा पाई गई। एएसआई मदन लाल संधू में शराब की मात्रा 19 एमजी और एचएचसी हंसराज में 41 एमजी एल्कोहल की मात्रा पाई गई। इस दौरान एसपी ने खुद अपना एल्को सेंसर टेस्ट भी करवाया, जो शून्य पाया गया। एल्कोहल की मात्रा मिलने के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर करने के आदेश दिए गए। वहीं दोनों को बतौर सजा पुलिस लाइन मैदान में 7 दिन की पिट्ठू ड्रिल करनी होगी। तीन दिन का वेतन भी काट लिया गया है। एसपी रात 12 बजे तक थाने में मौजूद रहे। एसपी दिवाकर शर्मा ने एसएचओ सदर को थाने में इस अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद उन्होंने अकेले रोड़ा सेक्टर, डियारा सेक्टर, चेतना चौक और सिनेमा कॉलोनी में रात्रि गश्त की और कुछ होमगार्ड जवानों से बातचीत भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें