बाइक और स्कूटर की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के जिला ऊना के अंब के झंगोली में बाइक और स्कूटर की आमने-सामने की टक्कर में दो लागों की मौत हो गई। हादसे का कारण दोनों वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान स्कूटर सवार 45 वर्षीय मनोज सामल पुत्र गणेश सामल निवासी वाणासुर, डा. वासुदेवपुर थाना माहंगा जिला कटक उड़ीसा और बाइक सवार 20 वर्षीय मंजीत कुमार पुत्र रामचंद निवासी सुकाहर डाकखाना चलाली देहरा कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग 3 पर बुधवार देर शाम स्कूटर सीएच नंबर की कलरुही की ओर से आ रही बाइक से तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के सवार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दोनों वाहन चालक तेज रफ्तार में थे और उनकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा पेश आया। इस संबंध में अंब पुलिस ने धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अंब पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।