फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से बाइक और स्कूटी जलकर राख, गांव को ऐसे बचाया

Wed, 29 May 2019 10:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जिले मंडी में नाचन वन मंडल के तहत पठान के जंगल में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग भड़कने से सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गई। वहीं, पठान गांव  जलने से बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


पठान गांव के नंद किशोर पुत्र शिविया ने अपनी बाइक व स्कूटी को घर से थोड़ी दूर सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। जंगल में अचानक आग फैल गई और कुछ ही समय में सड़क तक पहुंच गई। जिससे दोनों दुपहिया जलकर राख हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

करोड़ों की वन संपदा राख

- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन बाइक और स्कूटी को नहीं बचाया जा सका। उधर, डीएफओ टीआर धीमान ने कहा कि वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस और वन विभाग की टीम ने आग पर काबू करने के लिए ग्रामीणों का सहयोग किया। आग की इस घटना से करोड़ों रूपये की वन संपदा राख हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

वहीं, एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया है और छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र में गर्मी के मौसम में आगजनी की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें